आगरालीक्स आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट के नए केस मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानें आज आगरा में कितने केस मिले। #agracoronaupdate#todaynews
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जबकि 1857 सैंपल जांच करने को लिए गए। कोरोना के नए केस कम हुए हैं और मरीज ज्यादा ठीक हुए हैं।
16 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जबकि पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 16 हैं।