आगरालीक्स…आधार कार्ड को लेकर सरकार ने सुबह जारी की जरूरी एडवाइजरी. शाम होते—होते वापस ले लिया फैसला…जानें क्या है मामला
रविवार सुबह केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए एडवाइजरी जारी की. केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर आज सुबह एक बयान जारी किया जिसमें बताया गया कि आप लोग अपने आधार कार्ड की फोटो किसी के साथ भी शेयर न करें. सरकार ने बताया कि इससे आपे आधार कार्ड का दुरुपयोग होने की संभावना रहती है. लेकिन शाम होते—होते और कुछ विरोधों के कारण फिलहाल सरकार ने अपने इस बयान को वापस ले लिया है.

सरकार ने बताया गलत अर्थ की संभावना
इस मामले में सरकार ने शाम को नई प्रेस रिलीज जारी की. इसमें बयान वापस लेने के पीछे सरकार ने गलत अर्थ निकाले जाने की संभावना का हवाला दिया. दोबारा में जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया कि रिलीज की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए इसको तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया गया है. इससे पहले सुबह केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नोटिस जारी किया था जिसमें आधार कार्ड धारकों को इसका इस्तेमाल व शेयर करने से पहले सामान्य विवेक का इस्तेमाल करना होगा. शेयर करने से पहले पूरी जांच करने को कहा था.