आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना रहा तापमान. आने वाले दिन गर्मी से बेहाल करने वाले
आगरा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. दिन में लू चल रही है तो वहीं रात का तापमान भी अब बढ़ने लगा है. दिन में धूप इतनी तेज है कि उसमें पल भर भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. सुबह से ही सूर्य की किरणें झुलसाना शुरू कर रही है. दोपहर 10 बजे के बाद तो धूप में बाहर निकलना कठिन है. लोग बाहर निकल रहे हैं तो खुद को गमछे या रूमाल से लपेटकर. चप्पल या सैंडल पहनकर बाइक चलाने पर पैर जल रहे हैं.मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार यूं तो पूरा सप्ताह ही भीषण गर्मी का है लेकिन 24 और 25 अप्रैल को गर्म हवाएं चलने की संभावनाएं हैं और तापमान और अधिक बढ़ेगा. यह 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 21/04/26) 41.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/04/26) 23.4
Departure from Normal(oC) -0.1