आगरालीक्स…. आगरा में युवती और युवती के शव रेलवे ट्रैक के पास मिले हैं। दोनों रविवार शाम से घर से गायब थे। युवक की उम्र 25 और युवती की उम्र 22 साल है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मितावली के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक और युवती के शव पड़े हुए थे। लोकोपायल ने स्टेशन पर सूचना दी, वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए।

युवक और युवती रविवार शाम से थे गायब
रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना पर युवक और युवती के परिजन भी पहुंच गए। पचोखरा के गांव गढ़ी हर्राय निवासी इंद्रपाल ने युवक की शिनाख्त 25 साल के वीरभान के रूप में की। उन्होंने बताया कि वीरभान बचपन से ही उनके साथ रह रहा था वह मूल रूप से फतेहाबाद का निवासी है और रविवार शाम के बाद से उसका कोई पता नहीं चला था। वहीं, युवती की पहचान गढ़ी हर्राय निवासी संजय ने की, उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 साल की उनकी बेटी अंजलि रविवार शाम से घर से गायब थी, उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
एक ही गांव के दोनों, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरभान और अंजलि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों रविवार शाम से घर से गायब थे। पुलिस अभी जांच कर रही है, दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस घटना से लोग सहमे हुए हैं।