पंजाबलीक्स …(2 मिनट में पूरी खबर.)..पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों की गई, यह सामने आ गया है। मूसेवाला पर एन 94 रसियन एसॉल्ट राइफल से आठ से 10 हमलावरों ने 30 से अधिक राउंड फायरिंग की #moosewalamurder
, मूसेवाला का दो सप्ताह पहले रिलीज गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

29 साल के पंजाबी गायक मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहर में शार्प शूटरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोर्ठ ग्रुप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मूसेवाला की हत्या के तार अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिडडूखेड़ा हत्याकांड से जुड़े हैं। सात अगस्त 2021 को विक्रमजीत की हत्या कर दी थी, वह अपने दोस्त के साथ मोहाली के सेक्टर 71 में बूथ मार्केट में अपने दोस्त के साथ गया था, दुकान से बाहर निकलते ही आई 20 कार सवालों ने विक्रमजीत पर फायरिंग कर दी थी, वह आधा किलोमीटर तक जान बचाने के लिए भागा, उस पर फायरिंग की गई, इससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी और कहा था कि जिसने भी हमारे भाई की हत्या करवाई है उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसे भीइसी स्टाइल में मौत के घाट उतारा जाएगा। विक्रमसिंह की हत्या में उनके परिजनों ने मूसेवाला के मैनेजर शगुनप्रीत की भूमिका बताई थी, लेकिन शगुनप्रीत भाग गया था, पुलिस ने इस केस में शगुनप्रीत को नामजद किया था और लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था।