आगरालीक्स ….आगरा की महिला डॉक्टर को खुद को अमेरिका में सर्जन बताने वाले डॉक्टर ने अपने जाल में फंसा लिया, महिला डॉक्टर से शादी करने का झांसा देकर 16 लाख रुपये ले लिए और अब #agratodaynews#latestnews#update#localnews
पैर में फ्रैक्चर बताकर मिलने से इन्कार कर रहा है। महिला चिकित्सक ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की, उन्होंने साइबर सेल को जांच के आदेश दिए हैं।

आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर की शादी नहीं हुई है। उन्होंने अच्छे रिश्ते के लिए मेट्रोमोनियल एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया। उनकी सात मार्च को मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से एक युवक से बात हुई, युवक ने खुद को अमेरिका में सर्जन बताया और दोनों के बीच बात होने लगी।
तीन महीने में 16 लाख ठगे
अमेरिका में खुद को सर्जन बताने वाले युवक ने 16 मार्च को महिला डॉक्टर को फोन किया और कहा कि 17 किलोग्राम का पार्सल भेजा है, पार्सल में शादी के पेपर के साथ ही ज्वैलरी है। 17 मार्च को फोन कर बताया कि पार्सल दिल्ली पर पहुंच गया है, 35 हजार रुपये जमा कराकर सामान ले ले। महिला चिकित्सक ने 35 हजार रुपये एकाउंट में जमा कराने से इन्कार किया तो वह रोने लगा कहा कि आगरा आएगा तब वापस कर देगा। इसके बाद वह कभी मां की तबीयत खराब होने तो कभी कुछ और बहाना लगाकर पैसे मांगता रहा और 16 लाख रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा दिए।
उधार लिए पैसे, मिलने से इन्कार
महिला चिकित्सक ने बताया कि उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार रुपये लेकर अमेरिका में सर्जन बताने वाले युवक को भेजे, अब वह मिलने से इन्कार कर रहा है। युवक का कहना है कि पैर में फ्रैक्चर हो गया है इसलिए मिल नहीं सकता।