आगरालीक्स…आगरा में पुल की रेलिंग से लटका मिला शव. आधार कार्ड से हुई पहचान. कुछ दिन से लापता था मृतक
आगरा में मंगलवार सुबह थाना सिकंदरा क्षेत्र के कैलाश घाट स्थित पुल की रेलिंग पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला. शव के गले में अंगोछे से फंदा बंधा था. शव लटका देख लोगों में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सीढ़ी लगाकर शव को नीचे उतारा गया. मृतक के पास पुलिस को आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान 54 वर्षीय दामोदर प्रसाद शर्मा निवासी न्यू आदर्श नगर कमला नगर के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए.

डाकघर में थे कर्मचारी
परिजनों के अनुसार मृतक दामोदर प्रतापपुरा स्थित डाकघर में सहायक के रूप् में कार्यरत थे. वह कुछ दिन से लापता था. परिजन उनकी तलाश में थे. पुलिस के अनुसार पुल की रेलिंग से दो अंगोछे बांधकर फांसी का फंदा बनाया गया था. प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.