नई दिल्लीलीक्स…इस बार मानसून में सामान्य से अधिक होगी बारिश. मौसम विभाग ने लगाया अनुमान. जानिए यूपी में कब तक पहुंच सकता है मानसून
भीषण गर्मी के तेवर झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर मौसम विभाग ने दी है. मौसम विभाग ने इस बार देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है. मौस कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि भारत के वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. इके कारण बंपर कृषि उत्पादन और मुद्रास्फीति धीमी पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अुनसार इस बार औसत बारिश की लंबी अवधि के लिए औसत का 103 फीसद तक रहने की उम्मीद है.

19 जून तक पहुंच सकता है यूपी में मानसून
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जून को यूपी में मानसून पहुंच सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश 19 जून को होने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है.