आगरालीक्स…. आगरा के क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी की रस्मों के फोटो आए सामने, मेहंदी और उसके बाद संगीत में दीपक चाहर और जया भारद्वाज ने जमकर किया डांस। आगरा के होटल #deepakchaharjayawedding# Mehendi# Sangeetceremony # Dance# Agratodaynews# पैलेस में एक जून को जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे क्रिकेटर दीपक चाहर।

क्रिकेटर दीपक चाहर और जया भारद्वाज की शादी की रस्में मंगलवार शाम को होटल जेपी पैलेस में शुरू हो गई। दीपक चाहर ने लाल रंग के इंडोवेस्टर्न तो जया भारद्वाज ने ब्लू कलर के आउटफिट में एंट्री की। डांस करते हुए दीपक चाहर और जया भारद्वाज स्टेज तक पहुंचे। स्टेज को भी अलग लुक दिया गया था।
जया संग दीपक चाहर ने किया डांस
रात को संगीत सेरेमनी हुई, इसमें दीपक चाहर ने जया भारद्वाज के साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया। पसंदीदा गानों की लाइव प्रस्तुति के बीच दीपक चाहर और उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने जमकर डांस किया।
एक जून को शादी, क्रिकेटर हो सकते हैं शामिल
आगरा के वायु विहार के रहने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर एक जून को दिल्ली की रहने वाली जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेगे। उन्होंने क्रिकेटर को आमंत्रित किया है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना सहित क्रिकेटर दीपक चाहर की शादी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, तीन जून को दिल्ली में रिसेप्शन है, अधिकांश क्रिकेटर दिल्ली में रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।