आगरालीक्स…… आगरा में फ्लैट में लगी आग, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में फ्लैट से आग की लपटें उठने पर लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो के लिए क्लिक करें
आगरा को खंदारी के मऊ रोड पर फ्रेंडस पैलेस सोसायटी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बुजुर्ग पदमकांत और उनकी पत्नी प्रमोद देवी रहते हैं, दोनों रिटायर हैं। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे फ्लैट में दीपक जलाकर रखा, दीपक से पर्दे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई।
बुजुर्ग दंपति निकल आए बाहर
फ्लैट से आग की लपटें निकलने पर बुजुर्ग दंपति बाहर निकल आए। अपार्टमेंट में भी लोग चौथी मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से आग की लपटें बाहर निकलती देख नीचे आ गए। राहगीरों की भीड़ लग गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।