आगरालीक्स…… आगरा में आज क्रिकेटरों का लगेगा जमावड़ा, क्रिकेटर दीपक चाहर जया भारद्वाज के साथ लेंगे सात फेरे, आईपीएल खत्म होने से बाराती के रूप में क्रिकेटरों के शामिल होने की उम्मीद, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के वायु विहार के रहने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर दिल्ली की जया भारद्वाज के साथ आज एक जून 2022 को होटल जेपी पैलेस में सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में मंगलवार को 31 मई की शाम से शुरू हो गईं। मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। दीपक चाहर और जया भारद्वाज ने जमकर डांस किया। पंजाबी गानों से लेकर पुराने बालीवुड हिट सांग पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया।
रात नौ बजे बारात
एक जून को सुबह से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी, दोपहर तक शादी की रस्में होंगी। शाम को क्रिकेटरों और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना, ब्राबो सहित चेन्नई की टीम का हिस्सा रहेगा क्रिकेटरों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है। रात 9 बजे दीपक चाहर बारात लेकर पहुंचेंगे, शादी के सभी कार्यक्रम आगरा के होटल जेपी पैलेस में हो रहे हैं।
तीन जून को रिसेप्शन, बहन ने जया से कराई थी मुलाकात
क्रिकेटर दीपक चाहर ने आईपीएल 2021, दुबई में जया भारद्वाज को मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में प्रपोज किया था। दीपक चाहर की मुलाकात दिल्ली निवासी जया भारद्वाज से उनकी बहन मालती चाहर ने कराई थी। आईपीएल 2022 में इंजरी के कारण दीपक चाहर मैच नहीं खेल सके। तीन जून को दिल्ली में रिसेप्शन है, रिसेप्शन में अधिकांश क्रिकेटरों के शामिल होने की उम्मीद है।