आगरालीक्स …आगरा में बीकॉम की छात्रा की हत्या, पहचान न हो सके, इसके लिए शव जलाया, पुलिस ने आग बुझाकर शव को जलने से बचाया। #agranews# #Bcomgirlstudentmurdered# Todaynews# #latestnews#

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के थाना एत्माउददौला स्थित शांता कुंज कॉलोनी में सिपाही वीरपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वीरपाल सिंह मथुरा में तैनात हैं। उनकी 20 साल की बेटी खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष कर रही थी, सोमवार को वह घर से कॉलेज के लिए गई। शाम तक खुशबू वापस नहीं लौटी, उसके मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल बंद था। परिजन खुशबू की तलाश में जुटे रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
खुशबू के शव की आग बुझाकर, अधजले शव को भेजा पोस्टमार्टम
उधर, आगरा में बुधवार को खंदौली क्षेत्र में जलेसर रोड पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सड़क किनारे युवती का शव जलाए जाने की सूचना दी। पुलिस ने आग बुझाई और अधजले शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। युवती के शव की शिनाख्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे, युवती का चेहरा बच गया था। सिपाही वीरपाल सिंह ने युवती की शिनाख्त अपनी बेटी खुशबू के रूप में कर ली है।
शिनाख्त न हो, इसलिए जलाया शव
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवती की हत्या करने के बाद शव जलाया गया, जिससे युवती की शिनाख्त न हो सके, लेकिन पुलिस ने आग बुझा दी, इससे युवती का चेहरा बच गया और शिनाख्त हो गई।
फोटो इंटरनेट मीडिया