आगरालीक्स ……आगरा के शातिर सिपाही ने कारोबारियों से दिल्ली में एक करोड़ की लूट की, पुलिस पकड़ती इससे पहले ही जेल चला गया। #agratodaynews#
सिपाही ने आगरा में वाटरवक्र्स चौराहे पर तेल व्यापारी से 15 लाख की लूट की थी।

आगरा के खंदौली के नंदलालपुर निवासी राहुल 2016 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। चार अप्रैल को लाहौरी गेट, दिल्ली स्थित फर्म के कर्मचारी राहुल पांडेय को खुद को क्राइम में बताते हुए अपनी कार में बिठा लिया था और अपने चार साथियों के साथ मिलकर 65 लाख की लूट की थी। 26 मई को लाहौरी गेट थाने में अनाज कारोबारी से 34 लाख की लूट की थी लेकिन ई एफआईआर में नौ लाख की लूट दर्ज कराई थी।
आगरा से अपने दोस्त की कार लेकर गया था सिपाही राहुल
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसमें पुलिस को कार दिखाई दी, जिससे लूट की थी, कार के नंबर से पुलिस कार मालिक आगरा के रहने वाले युवक तक पहुंची। युवक ने बताया कि उसका दोस्त राहुल सिंह वैष्णो देवी जाने के लिए कार मांग कर ले गया था। पुलिस ने राहुल की तलाश की, इससे पहले ही वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। पुूलिस ने राहुल को वारंट पर लेकर 10 मई को पूछताछ की, इससे पूरा मामला खुल गया।
आगरा में तेल व्यापारी से लूटे थे 15 लाख रुपये
सिपाही राहुल ने 14 जुलाई को वाटरवक्र्स चौराहा आगरा से तेल व्यापारी से चंदन गुप्ता से 15 लाख रुपये की लूट की थी, इस मामले में पुलिस ने राहुल को 18 जुलाई को अरेस्टकिया था, लूट में फतेहपुर सीकरी के सिपाही सहित दो और लोग शामिल थे।