आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना को लेकर राहत, ताजा अपडेट के अनुसार, आगरा में 48 घंटे में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। आगरा में कोरोना के आठ एक्टिव केस हैं। #agracoronaupdate# Agratodaynews# #agralatestnews#

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है, इससे पहले बुधवार को भी आगरा में कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। 48 घंटे से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है।
एक्टिव केस आठ
आगरा में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक भी हुआ है। कोरोना के आठ एक्टिव केस हैं, ये सभी होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं।
36460 हुए कोरोना से संक्रमित
आगरा में मार्च 2020 में कोरोना का पहला केस मिला था, दो साल बाद कोरोना के केस यही हाल रहा तो पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। इन दो सालों में आगरा में कोरोना के 36460 मरीज मिल चुके हैं।465 की मौत हुई है।