आगरालीक्स…आगरा में वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी ने केमिकल व्यवसायी के तीन प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई…बाजार में मची खबलबी
आगरा में वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी का आगरा के केमिकल व्यवसायी के तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया जा रहा है. एक साथ 25 अधिकारी और कर्मचारियों की टीमों ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की. रामा ट्रेडर्स, पीपल मंडी का केमिकल का काम है, ज्वलनशील सहित अन्य केमिकल की बड़े स्तर पर पर खरीद बिक्री की जाती है.

शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की 25 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने रामा ट्रेडर्स के पीपल मंडी, दयालबाग सहित तीन प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की, दस्तावेजों की जांच के साथ ही हार्ड डिस्क का रिकार्ड खंगाला जा रहा है. वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई से बाजार में खलबली मची हुई है.