आगरालीक्स…आगरा में गर्मी का अलर्ट. एक सप्ताह तक 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तापमान. आज भी 44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी ने किया लोगों को परेशान. हीट वेव का खतरा बरकरार
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. हर कोई गर्मी के कारण परेशान है और गर्मी है कि उसके तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाना शुरू कर देती हैं. दोपहर के समय धूप का तेज इतना अधिक होता है कि एक पल भी ठहरना काफी मुश्किलभरा हो जाता हे. मौसम विभाग पहले से ही हीट वेव की आशंका जता चुका है. शुक्रवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी वाला
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. शनिवार और रविवार को शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है तो वहीं इसके बाद लगातार पांच दिन तक शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
| 04-Jun | 29.0 | 46.0 | Heat Wave | |
| 05-Jun | 30.0 | 46.0 | Heat Wave | |
| 06-Jun | 30.0 | 45.0 | Mainly Clear sky | |
| 07-Jun | 29.0 | 45.0 | Mainly Clear sky | |
| 08-Jun | 29.0 | 45.0 | Mainly Clear sky | |
| 09-Jun | 29.0 | 45.0 | Mainly Clear sky |