आगरालीक्स …..आगरा में युवती ने युवक पर होटल में ले जाकर रेप करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

भरतपुर के डींग की रहने वाली युवती ने फतेहपुर सीकरी के रहने वाले युवक पर होटल में ले जाकर रेप करने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि 2014 में वह फतेहपुर सीकरी में अपनी रिश्तेदारी में गई थी, यहां उसकी मुलाकात गुलशेर से हुई। गुलशेर ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।
होटल में ले जाकर किया रेप
युवती का आरोप है कि गुलशेर उसे शादी का झांसा देकर जयपुर ले गया, वहां एक होटल में उसके साथ रेप किया। युवती ने जयपुर में पुलिस में शिकायत की तो गुलशेर ने उसके साथ निकाह करने की बात कही और किरावली अपने साथ ले आया। यहां युवती के साथ रहने लगा, युवती गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। इसके बाद दोबारा पुलिस में शिकायत की तो वह शादी करने के लिए तैयार हो गया लेकिन शादी नहीं की, इस बीच वह दोबारा गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया।
सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
युवती का कहना है कि 19 नवंबर 2020 को उसने बच्चे को जन्म दिया लेकिन उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है, गुलशेर अपनी मां सहित परिवार के सदस्यों के साथ युवती का उत्पीड़न कर रहा है। इस मामले में गुलशेर, उसकी मां सहित सात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकाने, रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सांकेतिक फोटो