आगरालीक्स…आगरा के रिटेल मार्केट पर रिलायंस का फोकस. बिग बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने के बाद शहर की हर मार्केट और मुख्य कॉलोनी में स्मार्ट बाजार खोलने की तैयारी…अन्य रिटेल स्टोर पर पड़ेगा फर्क? #smartbazar #bigbazaragra #samartbazaragra #retailstore #retailstoreinagra
मार्च में लांच हुआ रिलायंस रिटेल का नया रिटेल स्टोर ब्रांड स्मार्ट बाजार (Reliance Smart Bazaar) धीरे—धीरे महानगरों में अपनी पहुंच बना रहा है. फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार आउटलेट्स की जगह ले चुका रिलायंस का स्मार्ट बाजार शहरों के रिटेल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और यही कारण है कि स्मार्ट बाजार के कई नये आउटलेट्स जल्द ही मार्केट्स में खुलने वाले हैं.
आगरा में भी अब तक आपने फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार का मजा लिया होगा या कहें कि बिग बाजार से शॉपिंग की होगी लेकिन अब आगरा में बिग बाजार की जगह बिग बाजार की तर्ज पर स्मार्ट बाजार खुल गए हैं. आगरा में बिग बाजार के सभी आउटलेट्स की जगह स्मार्ट बाजार ले चुका है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलांयस इंडस्ट्रीज की रिटेल यूनिट करीब 950 जगहों पर अपने खुद के स्टोर्स खोलेगी. ऐसे में आगरा में भी जल्द ही स्मार्ट बाजार के कई स्टोर खुलने की संभावना है.

रिपोटर्स के अनुसार आगरा के रिटेल मार्केट पर रिलांयस का फोकस है और यही कारण है कि कंपनी की ओर से आगरा में कई जगह स्मार्ट बाजार खोले जाने हैं. शहर के प्रमुख बाजारों के अलावा कई प्रमुख कॉलोनियों में भी स्मार्ट बाजार रिटेल स्टोर खोले जाने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो शहर के अन्य रिटेल स्टोर्स पर इसका असर देखने को मिल सकता है. वैसे भी कई नामी रिटेल स्टोर आगरा में या तो बंद हो गए हैं या फिर बंद होने की कगार पर हैं.
ये सब मिल रहा स्टोर्स में
रिलायंस के स्मार्ट बाजार में रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली सभी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजें मिल रही हैं. इसके अलावा कंपनी अपने इन स्टोर्स में कपड़ों पर भी फोकस करेगी.