आगरालीक्स…आगरा में भाजपा महिला मोर्चा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद पर बांटी निशुल्क दवाई ओर नेपकिन. मोदी सरकार के आठसाल पूरे होने पर चल रहा सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 8 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रजवाड़ा बल्केश्वर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निःशुल्क दवाई एवं नेपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नवीन जैन पहुंचे। महापौर नवीन जैन ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ आगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद किया।

महापौर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आधी आबादी यानी महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आप सभी के कंधे पर हैं। अगर आप पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं तो न केवल महिलाओं को बल्कि उनके पूरे परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। महापौर ने महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल को सफल बनाने में आप सभी का योगदान सराहनीय है। महापौर नवीन जैन ने आगनबाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों को निशुल्क दवाई, फल एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता, पार्षद विमल गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष आशा अग्रवाल, बल्केश्वर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम उपाध्याय, शशि गुप्ता, साधना वर्मा, अलका अग्रवाल, भावना तेलंग शर्मा, श्वेता माहेश्वरी, कोमल, मालती अग्रवाल आदि मौजूद रहे।