आगरालीक्स…वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद कैथ लैब का किया लोकार्पण. जानें वृंदावन में सीएम योगी का कल का कार्यक्रम…
सीएम योगी आदित्यनाथ वृंदावन पहुंच चुके हैं. अपने दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी का पवन हंस सोमवार शाम को हैलीपैड पर उतरा. यहां से सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा में सीएम येागी का काफिला बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ. यहां सीएम योगी ने ठाकुरजी के दर्शन किए. इसके बाद सीएम येागी ने वृंदावन स्थित चैरिटेबल हास्पिटल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैथ लैब का लोकर्पाण किया. उन्होंने सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के चित्र को प्रणाम किया. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में दूसरी बार सीएम बनने के बाद पहली बार वृंदावन आए हैं. यहां से वे मंत्री लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे.

कल का ये है कार्यक्रम
सोमवर रात को वैटरनेरी विवि स्थित वीआइ्रपी गेस्ट आउस में रात्रि विश्राम करेंगे.
मंकलबार सुबह 8 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक श्रीकृष्ण जनमस्थान में दर्शन व पूजन करेंगे.
यहां से रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे.
इसके बाद सुबह 9 बजकर 15 मिनट से उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
इसके बाद रमणरेती आश्रम स्थित हैलीपैड से सुबह 10 बजकर 55 मिनब् पर हेलिकॉप्टर से बरसाना की राधारानी मंदिर के लिए जाएंगे. मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद विनोद बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे.
दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचकर लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे.