आगरालीक्स…. आगरा में चोरी की बड़ी वारदात. घर में से लाखों रुपये की ज्वैलरी, कैश और लाइसेंसी रायफल ले गए चोर….
आगरा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. पूर्व प्रधान के घर चोरों ने ताला तोड़कर चार लाख रुपये, सोने—चांदी के जेवर और लाइसेंसी रायफल चोरी कर ले गए हैं. सूचना पर पुलिस और डॉग् स्क्ववायड मौके पर पहुंचा, निरीक्षण किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ये है पूरा मामला
घटना थाना सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा के गांव मुखरई की है. सेामवार रात को चोरों ने यहां के पूर्व प्रधान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला. पूर्व प्रधान उदय सिंह पिप्पल ने बताया कि वह सोमवार की रात को दवा खाने के बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ हॉल में सो रहे थे. आधी रात को चोर इनके घर में पहुंचे. कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर चोर लाइसेंसी रायफल, चार लाख रुपये, संदूक में रखे करीब 20 तोला सोने के जेवर और कुछ चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं.
भाई ने देखा चोरों को
पूर्व प्रधान ने बताया कि चोर चोरी करने के बाद बगीचे से छुपकर जा रहे थे, तभी चोरों को उनके भाई ताराचंद ने देख लिया और शोर मचाया. जब तक घेराबंदी की जाती और ग्रामीण जुट पाते तब तक चोर वहां से भागने में सफल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं.