आगरालीक्स…आगरा में लगने जा रहा है स्पाइन सर्जरी कैम्प. शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में कराएं रजिस्ट्रेशन और आपरेशन में पाएं 50 प्रतिशत छूट. जानिए कब लग रहा है शिविर
शांतिवेद परिवार समय समय पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता हेतु विभिन्न प्रकार की बीमरियों के लिए अलग.अलग शिविरों का आयोजन करता रहता है। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए इस बार शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग द्वारा एक स्पाइन सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में रीढ़ की हड्डी से सम्बन्धित सभी प्रकार के ऑपरेशन 50% छूट के साथ किये जायेंगे जिसमें मरीज का ऑपरेशन, रहना, दवाईयाँ व जांचें आदि शामिल होगा। इस शिविर का लाभ वह मरीज उठा सकते हैं जिनको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई भी बीमारी जैसे कि कमर में नस दबना, स्लिप डिस्क, गर्दन में दर्द, स्पाइन टीबी लूम्बार कैनाल स्टेनोसिस, पीआईबीडी हो।
11 से 20 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन
मरीज अपना पंजीकरण दिनांक 11 जुलाई 2022 से 20 जुलाई 2022 तक शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिकन्दरा आगरा में आकर या हेल्पलाइन नम्बर . 8122222222 पर कॉल करके करवा सकते हैं। इस शिविर में जो भी मरीज पंजीकृत होंगे उनके ऑपरेशन वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. नीरज बसंतानी द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2022 से 27 जुलाई 2022 तक किये जायेंगे। मरीजों से अनुरोध है कि वह स्पाइन सर्जरी से घबरायें नहीं और तुरन्त अपना पंजीकरण करायें और इस शिविर का लाभ उठाकर अपनी बीमारी से छूटकारा पायें।