आगरालीक्स…शादियों में खाने की कितनी बर्बादी होती है. इस बर्बादी को रोकने के लिए अब वैवाहिक स्थलों पर लगाए जाएंगे पोस्टर..यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और आगरा कैटर्स एसोसिएशन करेंगे जागरूक
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर उत्तर प्रदेश वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं आगरा कैटरर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से खाद्य सुरक्षा और खाद्य की बर्बादी ना हो इसके लिए एक संयुक्त अभियान चलाकर आज से उसका प्रारंभ किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वैवाहिक स्थलों पर पहुंचकर पोस्टर चस्पा किए और वहां पर आने वाले मेहमानों को भी खाने की बर्बादी ना हो इसके लिए जागरूक किया इस अभियान की शुरुआत पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, आगरा कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोयल बबलू निदेशक माना कैटरर्स, यूपी वेटिंग इंडस्ट्रीज के संरक्षक संजय अग्रवाल संजू निदेशक शंभूनाथ कैटरर्स, कैटरर्स एसोसिएशन के सचिव मिथुन अग्रवाल निर्देशक दिल्ली कैटरर्स, राजीव अग्रवाल अग्रसेन कैटरर्स, यूपी वेटिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी भरत शर्मा एवं आशीष बंसल, मनीष अग्रवाल अग्रवाल कैटरर्स आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
शादी और मांगलिक आयोजन सामूहिक रूप से भोजन बनने के लिए सबसे बड़ा केंद्र होते हैं ऐसी स्थिति में ग्राहकों के साथ हमारी भी बड़ी जिम्मेदारी होती है कि खाने की बर्बादी को हम लोग रोक सके क्योंकि हम लोग सीधे रूप से वेडिंग इंडस्ट्रीज के साथ जुड़े हुए लोग हैं और हमारा प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को भी जागरूक करते हैं कि वह निमंत्रण पत्र पर भी इस बात का आग्रह करें कि खाने का आनंद लें और उसको बर्बादी से बचाएं क्योंकि यह प्राकृतिक साधनों में से एक है और प्राकृतिक साधनों का सदुपयोग ही हमें मजबूत और सशक्त बनाएगा।
मनीष अग्रवाल अध्यक्ष यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
अन्न की बर्बादी ना करें बचे हुए अन्न का सदुपयोग करें इस विचार के साथ आगरा कैटर्स एसोसिएशन कार्य कर रही है और हम वैवाहिक कार्यक्रमों के स्थल पर जो मेहमानों के जाने के बाद खाना बचता है उस खाने को उस स्थान तक खराब होने से पहले पहुंचाने का प्रयास करते हैं जिन स्थानों पर इसकी आवश्यकता होती है और आने वाले मेहमानों को भी जागरूक करने का प्रयास करते हैं ग्राहकों से भी अनुरोध करते हैं कि आवश्यकता के अनुरूप ही भोजन बनवाया जाए।
राजेश गोयल बबलू अध्यक्ष आगरा कैटरर्स एसोसिएशन
खाद्यय सुरक्षित हो खाद्यय स्वस्थ हो और आवश्यकता के अनुरूप ही उसका प्रयोग हो इन विचारों के साथ ही हम अपनी इस मुहिम को चलाने जा रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित सेहतमंद खाने की वैरायटी को ध्यान में रखते हुए उस की बर्बादी ना हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए हम आने वाले कार्यक्रमों में मेहमानों के आगे परोसे जाने वाले भोजन की तैयारी करने जा रहे हैं।
संजय अग्रवाल संरक्षक यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
उतना लो थाली में व्यर्थ ना जाए नाली में शीर्षक के साथ हमने अपने पोस्टर आज वैवाहिक स्थलों पर चस्पा किए हैं हमारे संगठन का प्रयास है कि हम खाना बर्बादी को रोक सके और अगर किन्ही कारणों से यह बचता है तो उसको उपयुक्त स्थान पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सके।
भारत शर्मा वरिष्ठ सदस्य यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश