आगरालीक्स…आगरा में पांच साल बाद सर्किल रेट बढ़ाए जाने की तैयारी. सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार. इस तारीख से लागू होंगे जिले में नए सर्किल रेट
आगरा में पांच साल बाद सर्किल रेट बढ़ाए जाने की तैयारी हो गई है. इसकी कवायद शुरू कर दी गई है. गुरुवार को एडीएम फाइनेंस यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट पर इसको लेकर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें तहसीलदारों, सब रजिस्ट्रारों द्वारा सर्वे कर तैयार किए गए प्रस्तावोंपर चर्चा की गई. साथ ही इन प्रस्तावों में जो भी खामियां रह गई हैं, उन्हें 14 जून तक दूर करने के लिए गया गया है. आगरा में एक अगस्त से नये सर्किल रेट लागू होंगे.

15 जून के बाद मांगी जाएंगी आपत्तियां
डीएम प्रभु एन सिंह के निर्देश पर सर्किल रेट को लेकर सर्वे कराया गया जिसमें कॉलोनियों, मोहल्लों, बस्तियों, अपार्टमेंटों के अलावा कृषि भूमि आदि का सर्वे कराया गया है. सड़क कितनी चौड़ी है, कितनी कॉलोनियां व अपार्टमेंट नए बने हैं, उनमें लोग रह रहे हैं आदि का भी सर्वे कराया गया है. अब नए सर्किल रेट को लेकर 15 जून के बाद आपत्तियां आदि मांगी जाएंगी. सभी जनप्रतिनिधियों, वकीलों आदि से सुझाव मांगे गए हैं. एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि इनके अलावा कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव संबंधित तहसील के एसडीएम व उपनिबंधक कार्यालय में जमा करा सकते हैं.