आगरालीक्स…आगरा में सिकंदरा चौराहा पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर. वसूला जा रहा जुर्माना. वाहन चेकिंग भी हुई तेज—नियमों का पालन न करने वालों के काटे जा रहे चालान…
आगरा में इस समय अतिक्रमण के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है और लोगों को इन नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. गुरुवार को नगर निगम और सिकंदरा पुलिस द्वारा सिकंदरा चौराहा पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया. यहां अतिक्रमण पर महाबली गरजा और कुछ ही देर में अतिक्रमण को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया. यही नहीं अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी.
वहीं इस समय यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है. गुरुवार को टूव्हीलर पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बैल्ट के जा रहे वाहनों के चालान काटे गए. लोगों से शराब पीकर गाड़ी न चलाने, मोबाइल पर बात करते समय गाड़ी न चलाने और यातयात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया.