आगरालीक्स…आगरा में कोरोना को लेकर चिंता नहीं है लेकिन कोरोना के केस रुक भी नहीं रहे हैं. जानिए प्रशासन द्वारा जारी किया गया कोरोना का अपडेट
आगरा में कोरोना को लेकर फिलहाल कोई चिंता नहीं है. इसको लेकर कोई गाइडलाइंस भी नहीं है लेकिन इसके बावजूद कोरोना के केस थम नहीं रहे हैं. मतलब हर दिन एक दो कोरोना मरीज आगरा में मिल ही रहे हैं. बुधवार को तो आगरा में 4 नये कोरोना मरीज मिले. गुरुवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1420 लोगों के टेस्टिंग की गई जिसमें से एक नया कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिला. आगरा में अब 9 कोरोना मरीज हैं.
