
इंटरनेट फोटो
आगरा में चार टीवी कैबल हैं, इनको कैबल आॅपरेटर 50 रुपये प्रति कनेक्शन के हिसाब से देते हैं। जबकि मनोरंजन कर विभाग में भी 50 रुपये दिए जाते हैं। इस तरह 100 रुपर्य का खर्चा आता है और 50 रुपये कैबल कनेक्शन वाले लेते हैं। शनिवार को कैबल आॅपरेटर ने अपनी फीस 50 रुपये से बढाकर 100 रुपये कर दी, इसके विरोध में शहर के कई इलाकों का कैबल कनेक्शन बंद कर दिया गया और कैबल कनेक्शन वाले युवक कलक्ट्रेट पर पहुंच गए। वहां, उन्होंने प्रदर्शन किया। रात को कैबल आॅपरेटरों के बीच वार्ता के बाद कैबल कनेक्शन शुरू कर दिए गए।
कैबल कनेक्शन के बढ जाएंगे 50 से 100 रुपये
कैबल आॅपरेटर के चार्ज बढने से लोगों से ज्यादा रुपये चार्ज लिया जाएगा, अभी अधिकांश इलाकों में 150 रुपये लिए जा रहे हैं। मगर, इसके बढने के बाद 200 से 250 रुपये प्रति महीने चार्ज देना होगार्। इसके लिए कैबल आॅपरेटर भी बैठक कर रहे हैं।
तीन घंटे तक टीवी बने रहे डब्बा
शाम को कैबल कनेक्शन बंद कर दिए गए, करीब तीन घंटे बाद ही कैबल कनेक्शन शुरू किए गए। इसके बाद ही लोगों ने अपने सीरियर देखे। इस दौरान कैबल आॅपरेटरों के फोन घनघनाते रहे।
इससे पहले भी हो चुके हैं बंद
इससे पहले भी शहर में टीवी कनेक्शन बंद हुए थे, इसके बाद सेट टॉप बॉक्स लगने के बाद ही कैबल कनेक्शन शुरू हुए थे। पिछले कुछ समय से टीवी आॅपरेटरों के बीच में आपस में भी ठनी हुई है, इसके चलते आए दिन कैबल कनेक्शन भी बदल दिए जाते हैं, इससे लोग परेशान रहते हैं।
Leave a comment