
इंटरनेट फोटो
बैंगलूरू निवासी संपत कुमार को कॉल सेंटर से कॉल पहुंचा, उनसे कहा गया कि इनाम में उन्हें स्कूटर मिला है। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए पांच हजार रुपये बैंक एकाउंट में जमा करने होंगे, उन्होंने रुपये जमा कर दिए, इसके बाद सात हजार रुपये बीमा के मांगे गए। इस पर उन्हें शक हो गया। उनको इंटरनेट पर थाना न्यू आगरा का नंबर मिल गया, उन्होंने इंस्पेक्टर न्यू आगरा एके सिंह को फोन कर ठगी की जानकारी दी, इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
आॅनलाइन शॉपिंग का था नंबर
जिस नंबर से संपत कुमार को पफोन किया गया था, वह एक कॉल सेंटर का था। वहां कोई नहीं मिला, इसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उन्होंने संजय प्लेस में कॉल सेंटर संचालित किए जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारा, वहां पांच युवतियां काम करती हुई मिली। पुलिस ने यहां से योगेश, लोकेश, नीरज, रोशन और अमित सिंह को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों को छोड दिया, उन्हें पांच हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी दी गई थी और हर रोज 100 फोन कॉल करनी थी।
व्हाटसएप पर तहरीर और मुकदमा दर्ज
इस मामले में संपत कुमार ने थाना न्यू आगरा इंस्पेक्टर एके सिंह को व्हाटस एप पर तहरीर भेजी, इस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, कई मोबाइल और 50 हजार रुपये जब्त किए हैं।
Leave a comment