
चुनावी साल में भाजपा और सपा लोगों के दिलो दिमाग में जगह बनाने की जुगत में हैं, इसके लिए मुदृदों को भुनाने में जुट गए हैं। जवाहर बाग प्रकरण में एसपी सिटी और एसओ शहीद हो गए थे। इस पर भाजपा ने शहर में जगह जगह होर्डिंग लगा दिए, इसमें कार्टून नेता की गोद में बैठा हुआ रामव्रक्ष यादव पुलिस कर्मी को गोली मा रहा है और उस पर लिखा है खून से रंगी मथुरा, सो रही सरकार, ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार।
टमाटर से गाल लाल, ठग की सरकार
इनके जवाब में शाम तक शहर में बस, आॅटो और पुलिस बूथ पर पोस्टर लग गए, इसमें लिखा है टमाटर से गाल लाल, खून के आंसू रुलाती ठग की सरकार। इसमें पीएम मोदी के कार्टून को हेलिकाप्टर पर बैठे हुए दिखाया गया है, उनके एक हाथ में टमाटर है जो मुस्कुरा रहा है और हेलिकाप्टर के पीछे वाले हिस्से में एक युवक है, जिसका मुंह टमाटर जैसा है और रो रहा है, उसके साथ कई और लोग हैं। इसमें नीचे लिखा है कहो दिल से अखिलेश फिर से, अब की बार उत्तर प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार।
क्या है कहना
सपा शहर का माहौल खराब करना चाहती है। इस मामले में डीएम और एसएसपी से मुलाकात की जाएगी।
विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भाजपा
पार्टी की तरफ से कोई होर्डिंग नहीं लगाए गए हैं, यह भाजपा की खोखली राजनीति को जनता ने करारा जवाब दिया है।
राम सहाय यादव, जिलाध्यक्ष सपा
Leave a comment