आगरालीक्स ..Video..आगरा में प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई, फैक्ट्री पर मारा छापा, 10 क्विंटल से अधिक प्लास्टिस के गिलास जब्त किए, तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आगरा के नुनिहाई में श्यामजी इंडस्ट्रीज है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के गिलास बनते हैं। इस पर नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला का कहना है कि श्यामजी इंडस्ट्रीज के गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम से 10 क्विेंटल 17 किलोग्राम के प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास जब्त किए गए हैं। तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बड़े स्तर पर प्लास्टिक और प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक है। इसके बाद भी बड़े स्तर पर प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है।