आगरालीक्स ….यमुनाा एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ आ रही कार पलटी, हादसे में दो की मौत। #agralocalnews# #agranews# #yamunaexpressway#

सोमवार रात को नोएडा से आगरा के लिए जय गोविंद खेड़ा, उन्नाव निवासी कर्ण सिंह, लुधियाना पंजाब निवासी अजीमुल आलम, मोहम्मद आरिफ और उन्नाव निवासी शिवम कार से आ रहे थे। आगरा रीजन के मथुरा के बलदेव क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें से कर्ण की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दो की मौत, दो घायल
पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, हादसे में कार चला रहे कर्ण निवासी जय गोविंद खेड़ा, उन्नाव और मोहम्मद आरिफ की मौत हो गई। उनके अन्य दो साथी घायल हैं, अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सांकेतिक फोटो