आगरालीक्स …आगरा में यमुना में डूबने से छात्र की मौत, पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर से तलाश की, मौत से कोहराम। #agranews# #drownyamuna# #student# #agralocalnews#

आगरा के लगड़े की चौकी निवासी 11 साल के छात्र ऋषभ यमुना पार के चीनी के रोजा के पास यमुना किनारे सोमवार को खेल रहा था। यमुंना में लोग नहा रहे थे, वह भी नहाने चला गया। नहाते समय वह यमुना में डूब गया, स्थानीय लोग उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, गोताखोरों को बुला लिया गया लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला।
छात्र का मिला शव
सोमवार दिन भर तलाश के बाद भी छात्र का पता न चलने पर पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया। लेकिन छात्र का पता नहीं चला, रात में रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह से ही पीएसी के गोताखोर स्टीमर की मदद से छात्र की तलाश में जुट गए, सुबह छात्र का शव मिल गया।
सांकेतिक फोटो