आगरालीक्स…आगरा के सर्व मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित हुई सिंधी समाज की फिल्म ‘दर गुरु जो घर का’. सिंधी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हुआ आयोजन…
उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी सिंधी भाषा के प्रसार प्रचार के लिए समय—समय पर सिंधी प्रोग्राम का आयोजन कराती रहती है. इसी कड़ी में अकादमी द्वारा सिंधी सिनेमा (सिंधी फिल्म) दर गुरु जो घर का प्रदर्शन सर्व srk मल्टीप्लेक्स मॉल में किया गया. इसका शुभारंभ योगी शंकर नाथ ने भगवान झूलेलाल जी की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र डा अलौकिक उपाध्याय, समाजसेवी शोकी कपूर, फिल्म की नायिका प्रिया लालवानी, डायरेक्टर दीपक वतवानी और कलाकार जतिन पमनानी मौजूद रहे.

अध्यक्षता चंद्र प्रकाश सोनी ने की. संचालन कार्यक्रम संयोजक अकादमी सदस्य हेमंत भोजवानी ने किया. केंद्रीय मंत्री ने राजा दाहिर सेन और शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज की प्रशंसा की. अन्य अतिथियों ने सिंधी भाषा को बढ़ावा देने की बात की. समय समय पर इस तरह के आयोजन व परिवार में बच्चो से सिंधी भाषा में बात करने को जरूरी बताया. पूरी फिल्म ढाई घंटे की रही. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पूरी फिल्म को देखा. सहयोगी संस्था यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का बुक्के दुपट्टा स्मृति चिह्न देकर सम्मन किया. इस अवसर पर घनश्याम देवनानी, परमानंद अतवानी जय प्रकाश धर्माणी,सूर्यप्रकास मदनानी पंडित भूपेंद्र शर्मा,सुंदर चेतवानी संजय नोतनानी पार्षद उमेश पेरवानी, पंडित बंटी जी, प्रदीप बनवारी, नरेश लखवानी, सुंदर चेतवानी, लक्ष्मण भवनानी, विनोद बनवारी, कपिल पंजवानी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली. जयप्रकाश धर्माणी, प्रदीप बनवारी ने आभार व्यक्त किया. मीडिया प्रभारी मनोज नोतनानी व धन्यवाद हेमंत भोजवानी ने दिया.