आगरालीक्स .. आगरा में भूगर्भ जल विभाग के चौंकाने वाले आंकड़े, पॉश कॉलोनी कमला नगर में 10 फुट नीचे पहुंचा पानी का स्तर, जानें किस क्षेत्र में कितना नीचे पहुंचा पानी, दोबारा करानी पड़ रही बोरिंग ..#agraundergroundwater# #watercrisisagra#

आगरा के 55 फीसद हिस्से में वाटरवक्र्स से पानी की आपूर्ति नहीं है। सबमर्सिबल से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे भूगर्भ जल का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है, इसके साथ ही बड़े स्तर पर वाटर प्लांट लगे हैं जिनसे घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इन वाटर प्लांट से भी भूगर्भ जल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके चलते भूगर्भ जल का स्तर लगातार गिरने लगा है और पानी का रीचार्ज नहीं हो रहा है। तालाबों की खोदाई नहीं की गई है।
कमला नगर में तीन फुट, नुनिहाई में एक फुट गिरा भूगर्भ जल स्तर
भूगर्भ जल विभाग के अनुसार, आगरा की पॉश कालोनी कमला नगर में 2020 में किए गए सर्वे में भूगर्भ जल का स्तर 39.9 मीटर था यह 2021 में बढ़कर 42.9 मीटर तक पहुंच गया है। इस तरह तीन मीटर भूगर्भ जल गिरा है, तीन मीटर का मतलब है कि कमला नगर में भूगर्भ जल 10 फीट नीचे पहुंच गया है। इसी तरह से अमरपुरा क्षेत्र में भी भूगर्भ जल स्तर 43 मीटर से गिरकर 46 मीटर पर पहुंच गया है, नुनिहाई क्षेत्र में एक मीटर भूगर्भ जल गिरा है।
चार साल में 16 मीटर तक नीचे गिरा भूगर्भ जल
कमला नगर
2017 -38.6
2022 -42.9
अमरपुरा
2017 -30.9
2021- 46.03
तोरा फतेहाबाद रोड
2017 -30.7
2022- 33.85
छलेसर प्राइमरी स्कूल
2017- 29.15
2022 -36.7
कंकरपुरा स्कूल
2017- 9.50
2022- 12.40
नुनिहाई उद्योग केंद्र
2017- 15.45
2022- 18.05