आगरालीक्स… आगरा में आनलाइन गेमिंग एप दानी दाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज। जानें क्या है पूरा मामला। #agranews# #agraonlinegame# #agralocalnews#

एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत सिकंदरा क्षेत्र निवासी दिलीप ने थाना सिकंदरा में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि एक जून को एक हजार रुपये जमा करने के बाद आनलाइन गेमिंग एप दानी दाता में अपनी आईडी बनाई थी। इस आईडी के माध्यम से गेम खेल सकते हैं, जीतने पर ईवॉलेट में पैसे आ जाते हैं और गेम में हारने पर ई वॉलेट से ही पैसे कट जाते हैं। दिलीप का आरोप है कि उसने आनलाइन गेम खेला और एक हजार रुपये जीत गया।
छह जून से एप बंद
दिलीप का कहना है कि एक हजार रुपये जीतने के बाद उसके ई वालेट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। पूछताछ में पता चला कि आनलाइन गेमिंग एप दानी दाता छह जून से बंद है, उन्होंने एप का इस्तेमाल कर रहे अन्य लोगों से पूछा तो उन्होंने भी बताया कि एप हो गया है। इस मामले में दिलीप की तहरीर पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही का कहना है कि दानी दाता एप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, विवेचना की जा रही है।
करोड़ों की धोखाधड़ी की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दानी दाता एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद था लेकिन वहां से भी हटा दिया गया है, एप का टेलीग्राम चैनल भी था वह भी डिलीट हो गया है। आशंका है कि बड़े स्तर पर गेमिंग एप में आईडी बनाने के लिए रुपये जमा कराए गए इसके बाद एप बंद कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।