आगरालीक्स …आगरा के होटल का कमरा नंबर 203, एसी कमरे का 24 घंटे का किराया 48 हजार, घर से कारोबार और नौकरी के लिए निकले, होटल में खेल रहे थे जुआ, पुलिस छापे में पकड़े गए 15 #agragamblinghotel# #agranews# #agralocalnews#
एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि कमला नगर वि9ासी विष्णु का नेहरू नगर में होटल मोती महल है, होटल में इरदातनगर निवासी योगेंद्र मैनेजर हैं। मंगलवार शाम को होटल मोती महल में स्वाट, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
कमरा नंबर 203 में खेल रहे थे जुआ
पुलिस टीम कमरा नंबर 203 पर पहुंची, एसी कमरे में जुआ चल रहा था, पुलिस ने होटल से 13 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया। होटल के बाहर दो युवक भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। ये दोनों जुआरियों के सहयोगी बताए जा रहे हैं।
दो हजार रुपये प्रति घंटा
पुलिस जांच में सामने आया है कि गोविंद पुरी कमला नगर निवासी राजू कश्यप के नाम से होटल मोती महल, नेहरू नगर में कमरा बुक किया गया था। कमरे का दो हजार रुपये प्रति घंटा किराया लिया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में होटल मालिक और मैनेजर की भी संलिप्तता हैं, इन्हें भी मुकदमे में नामजद किया गया है। पुलिस ने 1.49 लाख रुपये, 16 मोबाइल और एक लैपटाप बरामद किया है।
इन्हें पकड़ा
गोविंद पुरी कमला नगर निवासी राजू कश्यप, पुष्पकुंज न्यू आगरा निवासी चिराग शर्मा, कमला नगर निवासी मिराज अंसारी, नाला नई बस्ती निवासी जीशान और अतीक उददीन, इंद्रपुरी निवासी प्रदीप गुप्ता, सुल्तानगंज पुलिया निवासी वीर सिंह, अमित शाक्य, तसलीम गोपाल, न्यू लायर्स कालोनी निवासी रामबाबू, पिनाहट निवासी साधू सिंह, विजय नगर कालोनी निवासी आशीष होटल मालिक कमला नगर निवासी विष्णु और इरादतनगर निवासी मैनेजर योगेंद्र सिंह को पकड़ा है।