आगरालीक्स ….आगरा के सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, बैकुंठी देवी सहित विवि के आवासीय संस्थानों में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया आज से हुई शुरू। जानें पूरी प्रक्रिया और कैसे करें वेब रजिस्ट्रेशन।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, आगरा के आवासीय संस्थान के साथ ही एफिलिएटेड कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश का पहला चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में छात्रों को विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना है। वेब रजिस्ट्रेशन में छात्र का नाम, पिता का नाम सहित शैक्षिक रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है।
विवि की प्रवेश वेबसाइट के लिए लिंक पर करें क्लिक
https://dbrauaaems.in/admission_202223.aspx
वेब रजिस्ट्रेशन का शुल्क 200 रुपये
विवि की वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही विवि के आवासीय संस्थान और एफिलिएटेड कॉलेजों में प्रवेश लिया जा सकता है। स्नातक के लिए वेब रजिस्ट्रेशन के लिए 200 रुपये शुल्क है, जबकि परास्नातक के लिए 300 रुपये वेब रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है।
अभी कॉलेजों ने शुरू नहीं की प्रवेश प्रक्रिया #admissionstjohnscollege# #agracollege# #rbscollege#
विवि के आवासीय संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन कॉलेजों ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की है। आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस सहित अन्य कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट आने के बाद शुरू की जाएगी।