आगरालीक्स….. आगरा का मौसम बदला, धूल भरी आंधी चलने के साथ छाए बादल, आंधी में होर्डिंग उड़े। घरों की छत से टीनशेड उड़े.
आगरा में गुरुवार दोपहर में मौसम बदल गया, धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बादल छा गए। आंधी इतनी तेज है कि होर्डिंग, घरों की छत से टीन शेड उड़कर दूसरी जगह जा गिरे, धूल भरी आंधी चलने से लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्र और आस पास के जिलों में बारिश
गुरुवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ है, खंदौली, पिनाहट, सैंया सहित देहात में कई जगहों पर बारिश हुई है। 10 से 15 मिनट की बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं, फिरोजाबाद में भी बारिश हुई है।
आईएमडी का अनुमान
17-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky
18-Jun 30.0 41.0 Mainly Clear sky
19-Jun 30.0 40.0 Mainly Clear sky
20-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky
21-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky
22-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky