आगरालीक्स.. सोने-चांदी की कीमतों में अब थोड़ा-थोड़ा इजाफा हो रहा है। वहीं शेयर बाजार गिरावट उबर नहीं पा रहा है। निवेशकों की हालत खराब।
सोना पहुंच गया था 50 हजार के पास
वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों कई दिन की नरमी के बाद धीरे-धीरे तेजी का रुख पकड़ रही है। सोना गुरुवार को दोपहर 50,650 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि इसी सप्ताह यह सिर्फ 50 हजार के पास रह गया था।
चांदी कीमत 60 हजार से हो गई थी कम
इसी प्रकार चांदी का रुख भी तेजी से बढ़ा है। इसी सप्ताह 60 हजार से नीचे जाने के बाद चांदी गुरुवार को दोपहर तक 60,824 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। सर्राफा बाजार से जुड़े लोगों का मानना है कि दोनो मूल्यवान धातुओं में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा।
ज्वैलरी के 16 जून के रेट
फाइन गोल्ड 999 5086 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4964 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4527 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4120 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3281 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और ती प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।
सेंसेक्स 600 और निफ्टी 225 अंक गिरा
आर्थिक मंदी की आशंका में शेयर बाजार गिरावट से उबर नहीं पा रहा है। पिछले कई दिनों से गिरावट का शिकार है। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों की तेजी के कारण देश के शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई। सेंसेक्स एक समय 600 अंक चढ़ा हुआ था लेकिन दोपहर होते-होते सेंसेक्स 700 अंक के नुकसान में चला गया।
अच्छी शुरुआत के बाद दोपहर तक कारोबार लुढ़का
निफ्टी ने भी अच्छी शुरुआत की थी। 150 अंक की बढ़त के साथ 15,850 अंक के पास कारोबार कर रहा था। लेकिन दोपहर तक निफ्टी 225 अंक गिरकर 15,465 अंक पर आ गया था। शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों में हाहाकार मचा हुआ है।