आगरालीक्स…आगरा में लगातार चार दिन से बढ़ रहे कोरोना केस. प्रशासन ने जारी किया आज का अपडेट. जानिए कितने लोगों की हुई टेस्टिंग और कितने लोग मिले कोरोना पॉजिटिव…
आगरा में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन जितना हो मास्क पहनें और भीड़भाड़ से दूर रहें. गुरुवार को प्रशासन ने कोरोना का नया अपडेट जारी किया. इसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1062 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 2 नये #Covid19 केस पाये गये. पिछले 24 घन्टे में 1 व्यक्ति स्वस्थ्य हुआ है. आगरा में फिलहाल कोरोना के 30 पॉजिटिव हैं.
