आगरालीक्स….आगरा में एडीए ने लगाई होटल पर सील. पूरे होटल को किया गया सील. कार्रवाई के समय पुलिसबल रहा मौजूद
आगरा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को ताजगंज वार्ड में मौजूद होटल ग्रीन व्यू पर सील लगा दी. कार्रवाई के समय एडीए अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही. इस होटल के बेसमेंट को पहले ही सील किया जा चुका था लेकिन अब इसे पूरी तरह से सील कर दिया गया है. धांधुपुरा में संचालित इस होटल का निर्माण अनवर अंसारी द्वारा गया जा रहा था. एडीए की टीम जब यहां निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो इसका निर्माण बिना बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था. इस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

निर्माणकर्ता के द्वारा इस संबंध मे कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दो बार फिर से नोटिस भेजे गए. आखिरी बार इसी साल 31 मार्च को एडीए ने पुन: नोटिस भेजा लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं मिला. 20 अप्रैल को एडीए की टीम पुलिस बल के साथ यहां पहुंची लेकिन होटल में शादी समारोह का आयेाजन चल रहा था जिसके कारण एडीए की टीम ने पूरे होटल को सील नहीं किया और होटल के एक हिस्से में आशिंक रूप से सील लगाकर चली गई. लेकिन आज गुरुवार को फिर एडीए की टीम यहां पुलिसबल के साथ पहुंची और पूरे होटल को सील कर दिया.