आगरालीक्स…आगरा की श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री श्रीभगवान 37वीं बार निर्विरोध निर्वाचित….
आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर व महामंत्री पद पर श्रीभगवान अग्रवाल 37वीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. गुरुवार को श्री रामलीला महोत्सव की प्रधान सभा का अधिवेशन श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इण्टर कॉलेज (सुभाष बाजार चौराहा के पास) पर हुआ, जिसमें गत वर्ष की बैठक की कार्यवाही की सम्पुष्टि एवं गत महोत्सव का आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया. श्री रामलीला कमेटी, आगरा के अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन भी उक्त सभा में सम्पन्न हुआ.

अध्यक्ष व महामंत्री के निर्वाचन की कार्यवाही मुख्य चुनाव अधिकारी, रामकिशन अग्रवाल की देख-रेख में सम्पन्न हुई. श्री रामलीला कमेटी, आगरा के अध्यक्ष पद के लिये पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं महामंत्री पद के लिये श्रीभगवान अग्रवाल का एक-एक निर्वाचन पत्र ही प्राप्त होने के कारण इन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया. श्री रामलीला कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया गया तथा वर्ष 2022 के रामलीला महोत्सव के लिए अध्यक्ष व महामंत्री दोनो को धन्यवाद दिया गया.
बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष, मेयर नवीन जैन द्वारा एवं बैठक का संचालन राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया. इस अवसर पर राकेश जैन, टीएन अग्रवाल, अतुल बंसल, ताराचंद अग्रवाल, अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल, राहुल गौतम, मनोज कुमार अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश अग्रवाल, संजय तिवारी, नरेन्द्र बंसल, मनीश शर्मा, संजय सिंघल, मुकेश जौहरी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल (बल्ले), अरविन्द अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रकाशचंद अग्रवाल, विनोद कुमार जौहरी, विष्णु दयाल बंसल, नरेश कुमार अग्रवाल, योगेष कुमार आदि उपस्थित थे.
- 16 June 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: MLA Purushottam Khandelwal and Shri Bhagwan Agrawal elected unopposed for the post of President and General Secretary of Shri Ramlila Committee...#agranews
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news