आगरालीक्स… आगरा में आज जुमे की नमाज को लेकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त कर रही है। आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील।
यूपी में जुमे की नमाज पर बीते शुक्रवार को कई जगहों पर बवाल हुआ था लेकिन सुलहकुल की नगरी आगरा में अमन चैन बना रहा। जुमे की नमाज के चलते सेक्टर स्कीम लागू की गई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सीओ और थाना प्रभारियों को अपने अपने संंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मंटोला, शाही जामा मस्जिद के इलाकों में डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त किया। इसके साथ ही शांति कमेटियों की भी बैठक की गई।

सुबह से पुलिस फोर्स तैनात
जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार सुबह से संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस पैदल गश्त कर रही है साथ ही ड्रोन से नजर भी रखी जा रही है।