आगरालीक्स…. आगरा में सुबह सुबह चिड़ियों की चहचहाहट के साथ चली ठंडी हवा से तन मन प्रफुल्लित हो गया। सुबह सुबह पार्कों में भीड़ रही, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में गुरुवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, गुरुवार का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। शुक्रवार सुबह भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई, सुबह सुबह ठंडी हवा चलती रही, पार्कों से लेकर कॉलोनियों और सड़कों पर लोग टहलने के लिए निकले, साढ़े सात बजे तक मौसम अच्छा रहा, अब धूप बढ़ने लगी है।
22 जून तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगरा में 22 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी कम नहीं होगा। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
17-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky
18-Jun 30.0 41.0 Mainly Clear sky
19-Jun 30.0 40.0 Mainly Clear sky
20-Jun 30.0 42.0 Mainly Clear sky
21-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky
22-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky