आगरालीक्स …..आगरा में योग दिवस पर शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए 21 जून को टोल फ्री रहेगा। इसके लिए वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।
आगरा में योग दिवस पर एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम और फतेहपुर सीकरी में बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में जगह जगह आयोजन होंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है, योग दिवस के लिए एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में स्टेज तैयार किया जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा लोग योग में शामिल होंगे। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी में भी योग दिवस पर बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

टोल रहेगा फ्री
डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि योग दिवस में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए टोल फ्री रहेगा। परिवहन विभाग से योग दिवस पर 21 जून को आगरा आने वाले वाहनों की सूची मांगी गई है, इन वाहनों से टोल नहीं लिया जाएगा।