Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Tight security at railway station, highway, expressway in Agra today…see in pics
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Tight security at railway station, highway, expressway in Agra today…see in pics

174

आगरालीक्स…(Photos News) आगरा में आज रही हाई सिक्योरिटी. बस/रेलवे स्टेशन, मुख्य चौराहों, हाईवे/एक्सप्रेस-वे, टोल प्लाजा पर तैनात रही पुलिस…देखें फोटोज

आगरा में शनिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. शुक्रवार को सेना भर्ती को लेकर जारी की गई अग्निपथ योजना को लेकर आगरा सहित आसपास के जिलों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था. आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा—नोएडा एक्सप्रेस वे, आगरा—दिल्ली हाइवे व आगरा—ग्वालियर हाइवे पर जमकर प्रदर्शन किया गया था और आम पब्लिक के ऊपर पथराव किया गया था. इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को सुबह से ही बस स्टैंड्स, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौराहों, हाइवे, एक्सप्रेस वे और टोल प्लाजा सहित सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात रही. इस दौरान पुलिस द्वारा भ्रमण कर सेना की तैयारी कर रहे युवाओं से भी पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की और कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

Image

शुक्रवार को बवाल और पथराव हुआ
अग्निपथ योजना में सेना में चार साल की नौकरी का युवा विरोध कर रहे हैं. लेकिन इनके इस विरोध के कारण शुक्रवार को हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे हजारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए जूझता देखा गया. बवाल और पथराव के बीच वाहनों में बैठे लोग दहशत में आ गए. यमुना एक्सप्रेस वे हो या फिर आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा दिल्ली हाइवे हो या फिर आगरा ग्वालियर हाइवे. वाहनों के रुकने पर उपद्रवियों ने उनके ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से हर कोई दहशत में आ गया. बहुत से लोगों को तो अपनी गाड़ियों से निकलकर भागना पड़ा और पुलिस सुरक्षाचक्र में जैसे—तैसे पहुंचे. पुलिस भी इन पत्थर फेंकने वालों और गाड़ियों पर तोड़फोड़ करने वालों से दिनभर जूझती रही.

Image
Image
Image
Image
Image
Image
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

आगरा

Agra Weather: Scorching sun in Agra; heat and humidity make life miserable…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निकली चिलचिलाती धूप. गर्मी के साथ उमस ने भी किया...

error: Content is protected !!