आगरालीक्स….. आगरा में दो घंटे में रिकॉर्ड 39.2 एमएम बारिश हुई, तापमान सात डिग्री नीचे पहुंच गया है। जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में लू और गर्मी के बीच शुक्रवार को दो घंटे बारिश हुई, इसके बाद शनिवार को 30 मिनट की बारिश से मौसम बदल गया। आगरा में दो घंटे में 39.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही आंधी चलने और बारिश होने से अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। आगरा का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था यह शनिवार को 34.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।
रविवार को सुबह से धूप, छाएंगे बादल
आगरा में रविवार को सुबह से धूप है लेकिन गर्मी कम महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा। सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रह सकते हैं।

आईएमडी का अनुमान
19-Jun 25.0 38.0 Partly cloudy sky
20-Jun 28.0 38.0 Partly cloudy sky
21-Jun 27.0 37.0 Partly cloudy sky
22-Jun 28.0 38.0 Mainly Clear sky
23-Jun 29.0 40.0 Mainly Clear sky