आगरालीक्स…. आगरा में पंजाब मेल, ताज एक्सप्रेस, झेलम, मंगला सहित तमाम ट्रेनें लेट हैं। कोटा पटना आज भी निरस्त रहेगी, अग्निपथ के विरोध को देखते हुए 26 ट्रेनें निरस्त।

अग्निपथ के विरोध को देखते हुए 19 जून को 26 ट्रेनें निरस्त की गईं हैं, इसमें से आगरा से होकर गुजरने वाली कोटा पटना भी शामिल है। इसके साथ ही नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही आगरा दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। दो से तीन घंटे की देरी से ट्रेनें स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।