आगरालीक्स…आगरा में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे। रात को भी उमस से राहत नहीं मिली। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप है और उमस भी बढ़ रही है।
छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छा सकते हैं, इसके साथ ही दोपहर के तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
26 जून तक गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 26 जून तक न्यूनतक और अधिकतम तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आईएमडी का अनुमान
21-Jun 24.0 36.0 Partly cloudy sky
22-Jun 26.0 37.0 Mainly Clear sky
23-Jun 28.0 38.0 Mainly Clear sky
24-Jun 27.0 40.0 Mainly Clear sky
25-Jun 27.0 41.0 Mainly Clear sky
26-Jun 27.0 41.0 Mainly Clear sky