आगरालीक्स…आगरा में योग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होगा, सुबह जिम, पार्क, छतों, बालकनी से शुरू हुआ योग सोशल मीडिया तक पहुंचा, साल 2022 में योग किन नए अवतारों में यंगस्टर्स का फेवरिट है फोटोज में देखिए
आगरा में योग कभी आउट ऑफ फैशन नही होगा, क्योंकि बदलते वक्त के साथ यह खुद को बदल रहा है। आज योग दिवस पर सुबह जिम, पार्क, घर की छतों और बालकनी से शुरू हुआ योग फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर आकर खत्म हुआ। शहर के पार्कों, जिम, प्रशिक्षण, शिक्षण केंद्रों, अस्पतालों आदि को देखकर अहसास हुआ कि फिटनेस को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। हर वर्ग को इस बात का अहसास हो चुका है कि फिटनेस से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके लिए लोग तरह-तरह के फिटनेस स्टाइल अपना रहे हैं। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से वॉकिंग और जॉगिंग से लेकर हाई इंटेंसिव ट्रेनिंग तक कर रहे हैं। जल, थल और हवा में योगा हो रहा है। डांसिंग, म्यूजिक और जुम्बा का तड़का लगाकर यंगस्टर्स ने इसे फैशन स्टेटस भी बना दिया है। आगरा आब्स एंड गायनिक सोसायटी द्वारा मनाया गया योग दिवस।
